Navratri Muhurt 2023 : नवरात्रि मुहूर्त 2023

नवरात्र मुहूर्त 2023

(सम्पूर्ण नवरात्र महापुजनम)



आश्विन शुक्ल शारदीय नवरात्रि 2023 के संपूर्ण मुहूर्त की जानकारी और Download करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

इसे आपकी सुविधा हेतु पूर्ण रूप से प्रिंट फ्रेंडली बनाया गया है. इसे आप पेपर के दोनों साइड प्रिंट करे. इसे पुस्तक के तरह पिन कर लें और नवरात्रि के पूजन में मुहूर्तो की जानकारी हेतु उपयोग करें.


कलश स्थापना कर माता जगदम्बा की पूजा-अर्चना करते हुए श्री अभिषेक कुमार.



आपकी जानकारी हेतु बता दूं कि इस पुस्तिका के निर्माण में श्री महावीर पंचांग, गणेश पंचांग, ज्ञान गंगा पंचांग एवं दृक पंचांग का विशेष सहयोग लिया गया है। इसके अलावा कुछ और भी पंचांगों का अध्ययन किया गया है।

बाजार में जो पंचांग बहुतायत में प्रचलित हैं, वे मेरी सत्यता की कसौटी पर खरे नहीं उतरते। कोई जरूरी नहीं कि सारी दुनिया जिधर चल रही है, मैं भी उधर ही चलूं। कभी-कभी कोई काम स्वयं के तृप्ति हेतु भी किया जाता है। बाजार में जितने भी पंचांग मुझे देखने को मिले, सब के गणित गणना में बहुत अंतर था। तिथियों एवं नक्षत्रों के समय निर्धारण में तो दो-दो, तीन-तीन घंटे तक का अंतर और कभी-कभी तो पाँच-छः घंटे का भी अंतर देखने को मिला। एक ही तिथि एवं मुहूत्र्त के निर्धारण में कोई भी दो पंचांग मेल नहीं खाते। यह बड़ा ही भ्रम की स्थिति है। आखिर किस पर विश्वास किया जाय। निश्चित ही यह आधुनिक कालगणना करने वाले ज्योतिषियों और गणितज्ञों की बड़ी विफलता कही जा सकती है। इस पर विशेष विचार की आवश्यकता प्रतीत होती है।

इन मुहूत्र्तों के निर्धारण में मेरे ज्योतिषिय गणितीय गणना की कसौटी पर श्री महावीर पंचांग, गणेश पंचांग, ज्ञान गंगा पंचांग एवं दृक पंचांग बहुत हद तक खरा उतरा। सच कहूँ, तो शब्द उनके और लिखावट मात्र मेरी है। यह भी बहुत हद तक संभव है कि हमारे पंडित लोग जिन पंचांगों को आधार मानकर मुहूत्र्त निर्धारण करते हैं, उनसे मेरा मुहूत्र्त निर्धारण मेल न खाए। अतः इस परिस्थिति में आपसे निवेदन है कि अपने विश्वास से ही मुहूत्र्तों का चयन करें। गलती एवं भूल-चूक मनुष्य के मस्तिष्क का विषय है। कोई जरूरी नहीं कि जिस पंचांग पर मैंने विश्वास किया, वो आपके भी विश्वास पर खरा ही उतरे। फिर भी] विश्वसनीयता एवं सत्यता के नजदीक मेरी गणना रहे] इसकी भरसक कोशिश रहती है। हमारा यह प्रयास आपको कैसा लगा] कृपा करके अपने टिप्पणियों से हमारे वेबसाईट पर अवगत अवश्य करवाईएगा। आपकी प्रत्येक आलोचना स्वीकार है। वास्तव में ये उन साधकों एवं भक्तों के लिए है, जो स्वयं कुछ करना चाहते हैं, पर भाषा ज्ञान उनके लिए बाध्यकारी बन जाता है। --- आपका ही अभिषेक कुमार (Mob:-9852208378, 9525719407)


Post a Comment

0 Comments